Google Analytics Meta Pixel
72 साल के अकबर और 47 साल की जोधा

72 साल के अकबर और 47 साल की जोधा

नसीरुद्दीन शाह ने सीरीज ‘ताज डिवाइडेड बाय ब्लड’ में अकबर का रोल निभाया है। जोधा के रोल में उनके अपोजिट संध्या मृदुल नजर आएंगी। नसीरुद्दीन शाह ने संध्या के साथ रोमांटिक सीन करने पर बात की है। उनका कहना है कि संध्या उम्र में इतनी छोटी हैं कि उनकी बेटी का रोल भी निभा सकती थीं।

वहीं संध्या का कहना है कि नसीर साहब के साथ काम करने में वो काफी कम्फर्टेबल थीं। संध्या के मुताबिक, रोमांटिक सीन्स की शूटिंग के दौरान नसीर साहब काफी हंसी-मजाक करते थे जिसके कि शूटिंग के वक्त माहौल को हल्का किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *