Google Analytics Meta Pixel
CJI बोले- चुप रहो, इसी वक्त कोर्ट से निकल जाओ

CJI बोले- चुप रहो, इसी वक्त कोर्ट से निकल जाओ

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ गुरुवार को कोर्ट में एक अर्जी की लिस्टिंग पर गुस्सा हो गए। उन्होंने तेज आवाज में वरिष्ठ वकील विकास सिंह से कहा, ‘चुप रहो। इसी वक्त कोर्ट से चले जाओ। आप हमें डरा नहीं सकते!’

विकास सिंह सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष हैं। वे चीफ जस्टिस, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच से वकीलों को जमीन देने की मांग वाली एक अर्जी पर सुनवाई की अपील कर रहे थे। उनका कहना था कि वे इस केस को सुनवाई के लिए लिस्ट कराने की छह महीने से कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *