बिग बॉस 16 विनर और रैपर एमसी स्टेन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अपनी शानदार जीत के बाद से स्टेन लगातार पार्टियों करते हुए दिखाई दिए। अब इसी बीच रैपर ‘द कपिल शर्मा शो’ में बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। जिससे जुड़ा एक वीडियो कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस एपिसोड में एमसी स्टैन कपिल के साथ मिलकर खूब मस्ती और धमाल करने वाले हैं।
स्टेन के गाने पर कपिल शर्मा ने किया डांस
कपिल शर्मा के इस वीडियो में स्टेन को रैप सॉन्ग गाते हुए देखा जा सकता है। वहीं, स्टेन के सॉन्ग पर कपिल शर्मा थिरकते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद फैंस उन्हें चियर करते हुए नजर आए। कपिल ने इस वीडियो को शेयर करते हए कैप्शन में लिखा, ‘क्या बोलती पब्लिक? वाइब है की नहीं? लव यू ब्रो’। लुक की बात करें तो स्टेन ऑल रेड लुक में दिखाई दिए वहीं, कपिल ने फंकी लुक कैरी किया हुआ हैं। सोशल मीडिया पर इसे देखने के बाद फैंस अब एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।