Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी तय:तोशाखाना केस में गैर-जमानती वारंट जारी

पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी तय:तोशाखाना केस में गैर-जमानती वारंट जारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अब किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। इस्लामाबाद सेशन कोर्ट ने मंगलवार इमरान को सरकारी खजाने (तोशाखाना) के करोड़ों रुपए के गिफ्ट बेहद सस्ते दामों में बेचने का आरोपी मान लिया। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए गए हैं।

सरकार और पुलिस इस मामले में कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही थीं ताकि खान को गिरफ्तार किया जा सके। इस मामले में इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी भी आरोपी हैं। बुशरा के बारे में अभी कोई फैसला नहीं आया है।

खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने अपने नेता को गिरफ्तारी से बचाने के लिए समर्थकों से इमरान के घर के बाहर जुटने को कहा है ताकि पुलिस पर दबाव बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *