Google Analytics Meta Pixel
बुमराह को करानी पड़ सकती है पीठ की सर्जरी:IPL-2023 से भी बाहर हुए

बुमराह को करानी पड़ सकती है पीठ की सर्जरी:IPL-2023 से भी बाहर हुए

पीठ की चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सर्जरी करानी पड़ सकती है। वे इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से भी बाहर हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट की माने तों 29 साल के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चोट से उबरने के लिए सर्जरी करानी पड़ेगी। वे इस समय नेशनल क्रिकेट अकादमी, बेंगलुरु (NCA) में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

बुमराह पिछले साल सितंबर महीने में चोट के कारण टीम से बाहर हुए थे। उसके बाद उन्हें एशिया कप और टी-20 वर्ल्ड कप छोड़ना पड़ा था। जसप्रीत ने आखिरी मुकाबला 25 सितंबर को हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *