मोबाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा इवेंट ‘मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस’ स्पेन के बार्सिलोना शहर में शुरू हो चुका है। इवेंट 2 मार्च तक चलेगा। इसमें दुनिया की 200 से ज्यादा कंपनियां अपने लेटेस्ट प्रोडक्ट और टेक्नोलॉजी ग्लोबल लेवल पर पेश कर रही हैं। MWC की वेबसाइट के मुताबिक इस साल इवेंट में करीब 80 हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे।
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नई टेक्नोलॉजी के साथ एक से बढ़कर एक डिवाइस और गैजेट्स पेश किए जा रहे हैं। इनमें रोलेबल स्क्रीन वाले मोबाइल फोन और लेपटॉप, रोबोट पेश किए गए हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं इवेंट में शामिल हुए कुछ अनोखे गेजेट्स…
भारत ने जीता गवर्नमेंट लीडरशिप अवॉर्ड
मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस इवेंट के दौरान मंगलवार को GSM एसोसिएशन ने भारत को गवर्नमेंट लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया है। यह अवॉर्ड भारत को टेलीकॉम सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए किए कामों के लिए मिला है। GSMA टेलीकॉम इकोसिस्टम में 750 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों और 400 कंपनियों को लीड करता है और हर साल एक देश को यह सम्मान देता है।