Google Analytics Meta Pixel
मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे

मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे

दिल्ली में भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल सरकार के दो मंत्रियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दोनों का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है।

सिसोदिया को जहां शराब नीति केस में CBI ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था, वहीं सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले साल 30 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया केजरीवाल सरकार के सबसे ताकतवर मंत्री थे। उनके पास कुल 33 में से 18 विभाग थे। वहीं जैन के पास स्वास्थ्य, उद्योग समेत 7 मंत्रालयों की जिम्मेदारी थी। इन्हें बाद में सिसोदिया को सौंप दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब शिक्षा मंत्रालय राजकुमार आनंद और वित्त मंत्रालय कैलाश गहलोत को दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *