रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन का काम संभाल रहे कारोबारी के घर ED ने छापा मारा है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मैं भाजपा वालों की सद्बुद्धि के लिए भगवान सिद्धि विनायक से प्रार्थना किया हूं।रायपुर में कांग्रेस के सफल अधिवेशन के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार यानि आज मुंबई पहुंचकर सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किए।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा, पहले हमारे पदाधिकारी और विभागों में छापे मारे। कोल स्कैम कहते हैं तो लेबर डिपार्टमेंट से क्या लेना देना, लेकिन वहां भी गए। अब अधिवेशन का काम संभाल रहे एक कारोबारी के घर भी छापा मारा है। वहां गए 5 घंटे तक रहे, वो ED वाले थे या कौन थे। ये भी नहीं समझ आया। उनसे आई कार्ड मांगे गए, लेकिन उन्होंने दिखाया तक नहीं।