इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड पर जीत के लिए 210 रन चाहिए। न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में खेली जा रही घरेलू सीरीज के दूसरे टेस्ट में फॉलोऑन खेलते हुए केन विलियमसन के शानदार शतक की मदद से दूसरी पारी में 483 बना दिए और इंग्लैंड को 258 रनों का टारगेट दिया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं।
न्यूजीलैंड ने तीसरे दिन के 202/3 के स्कोर से आगे खेलते हुए चौथे दिन सात विकेट खोकर दूसरी पारी में 281 रन जोड़े। ड्रिंक्स तक न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर 100 ओवर में 262 रन बनाए। लंच तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 325 रन बना लिए थे। उसके बाद ड्रिंक्स तक 127 ओवर में न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 10 विकेट खोकर दूसरी पारी में 162.3 ओवर में 483 रन बनाए।