प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 27 फरवरी को किसान सम्मान निधि की 13वीं किस्त जारी की। कर्नाटक के बेलगावी से 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में किस्त ट्रांसफर की गई। 13वीं किश्त के रूप में 16 हजार करोड़ रुपए किसानों को दिए गए। इस योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के अकाउंट में 2-2 हजार रुपए की तीन किस्तों में 6000 रुपए ट्रांसफर करती है।
अगर किस्त नहीं आई है तो क्या करें?
अगर आपको इस योजना के रजिस्ट्रेशन में कोई परेशानी आ रही है, या आपकी किस्त से जुड़ी कोई समस्या है, या कोई और अन्य सवाल है तो इसके लिए आपको PM किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर फार्मर कॉर्नर में हेल्प डेस्क पर जाना होगा।