पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो चुकी है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को और मेघालय-नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। वोटिंग के बाद सोमवार शाम को आए एग्जिट पोल्स में त्रिपुरा में भाजपा गठबंधन को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। मेघालय में किसी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के आसार हैं। वहीं नगालैंड में भाजपा गठबंधन के सत्ता में लौटने का अनुमान लगाया गया है।
सोमवार को वोटिंग खत्म होने के बाद जी न्यूज-मेट्राइस,न्यूज 18-सी वोटर्स, इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च ने एग्जिट पोल जारी किए। नीचे दिए ग्राफिक्स में अलग-अलग राज्यों में इन एग्जिट पोल्स के अनुमान देख सकते हैं।