Google Analytics Meta Pixel
‘मेरा घर तो भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलता था’:राहुल गांधी ने महाधिवेशन को संबोधित किया

‘मेरा घर तो भारत जोड़ो यात्रा में साथ चलता था’:राहुल गांधी ने महाधिवेशन को संबोधित किया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन के आज आखिरी दिन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महासभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपना दर्द बताया। उन्होंने मंच से कहा आज तक मेरे पास खुद का घर नहीं है।

राहुल गांधी ने अपनी 6 साल की उम्र का एक वाकया सुनाया। उन्होंने कहा कि एक दिन मेरे घर का माहौल काफी गहमागहमी का था। उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से पूछा मां क्या हुआ। तो सोनिया ने कहा कि हम घर छोड़ रहे हैं। मैंने कहा क्यों तो मां ने बताया कि ये हमारा घर नहीं सरकार का घर है। हमें अब यहां से जाना है।

मैंने मां से पूछा कहां जाना है। कहती हैं नहीं मालूम कहां जाना है। मैं हैरान हो गया। मैंने सोचा था वो हमारा घर था। तब से आज 52 साल हो गए मेरे पास घर नहीं है। हमारे परिवार का घर इलाहाबाद था। वहां भी हमारा घर नहीं है। मैं 12 तुगलक लेन दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरे लिए वो घर नहीं है। मेरा घर तो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मेरे साथ चलता था वो है। वो घर कन्या कुमारी से चला और चलते-चलते जम्मू कश्मीर तक बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *