Google Analytics Meta Pixel
कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग-कश्मीरी पंडित को गोली मारी:बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग-कश्मीरी पंडित को गोली मारी:बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आतंकियों ने 40 साल के संजय शर्मा पर तब हमला किया, जब वह पत्नी के साथ सुबह 10.30 बजे मार्केट जा रहे थे।

संजय अचान गांव के रहने वाले थे और बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात थे। अक्टूबर 2022 के बाद ये कश्मीर घाटी की पहली टारगेट किलिंग है। इससे पहले जम्मू के राजौरी के अपर डांगरी गांव में 1 जनवरी 2023 की शाम को 2 अनजान लोग घुस आए थे। उन्होंने पूछ-पूछकर हिंदुओं को गोली मारी। हादसे में 2 बच्चों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *