Google Analytics Meta Pixel
इटली के समुद्री तट पर मिले 33 शव:ज्यादातर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिफ्यूजी थे

इटली के समुद्री तट पर मिले 33 शव:ज्यादातर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के रिफ्यूजी थे

इटली के कैलाब्रिया कोस्ट के पास एक नाव डूब गई। इस घटना में एक नवजात बच्चे समेत 33 शरणार्थियों की मौत हो गई। ये शरणार्थी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के बताए जा रहे हैं। इटली की ANSA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, स्टेकाटो डी कट्रो बीच पर 28 शव मिले हैं। अन्य शवों को समुद्र से निकाला गया।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाव में 100 रिफ्यूजी मौजूद थे। ये सब गैरकानूनी तरीके से यूरोप जा रहे थे। इनमें से 50 को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि तुर्किये से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक के रिफ्यूजी पानी के रास्ते इटली आ रहे थे, तभी खराब मौसम के चलते नाव किसी चट्टान से टकरा गई और दो हिस्सों में टूट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *