बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने हाल ही में फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के प्लॉट का हिंट भी दिया। साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ अपनी केमिस्ट्री के बारे में बात करते हुए कहा कि हम तीनों की जो ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री है, वो फिल्मी पर्दे पर भी नजर आती है।
‘हेरा फेरी 3’ में होगा इंटरनेशनल स्कैम
परेश रावल ने बातचीत में कहा, ‘हम मुंबई में तीन महीने तक शूटिंग करेंगे। उसके बाद हम अबू धाबी, दुबई और लॉस एंजिल्स जैसे इंटरनेशनल लोकेशन पर शूट करेंगे, क्योंकि बाबू भैया, राजू और श्याम तीनों मिलकर इंटरनेशनल लेवल का स्कैम करेंगे। वो तीनों विदेश जाएंगे और वहां ‘हेरा फेरी’ करेंगे।’