एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने शुक्रवार (24 फरवरी) को पॉपुलर ज्वेलरी चेन जोयालुक्कास की 305.84 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। जोयालुक्कास के पांच परिसरों पर छापे मारे जाने के कुछ दिनों बाद ED ने यह कार्रवाई की है। ED ने जोयालुक्कास पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
यह मामला हवाला चैनलों के माध्यम से भारत से दुबई में स्थानांतरित की गई नकदी की एक बड़ी राशि से संबंधित है। बाद यह पैसा दुबई में जोयालुक्कास ज्वेलरी LLC में निवेश किया गया, जो कि जोयालुक्कास वर्गीज के 100% स्वामित्व वाली कंपनी है।
जोयालुक्कास ने 2,300 करोड़ रु का IPO वापस लिया
मंगलवार (21 फरवरी) को जोयालुक्कास ने अपने 2,300 करोड़ रुपए के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को वापस ले लिया था। कंपनी ने कहा था कि उसे अपने फाइनेंशियल रिजल्ट्स में पर्याप्त बदलाव करने के लिए और समय चाहिए।