ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में इंडियन कॉन्स्यूलेट पर हमला हुआ है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कॉन्स्यूलेट को 21 फरवरी की रात हमला हुआ। इसकी जानकारी 22 फरवरी की सुबह मिली। इंडियन का काउंसिल अर्चना सिंह ने इसकी जानकारी क्वीललैंड पुलिस को दी है।
पुलिस ने खालिस्तानी झंडा जब्त कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके पहले महाशिवरात्रि को दो हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया था। भारत सरकार ने इस बारे में ऑस्ट्रेलिया से बात की है।
हिंदू मंदिरों पर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक नारे लिखे
खालिस्तानी झंडा कॉन्स्यूलेट में फेंका
रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिस्बेन का यह कॉन्स्यूलेट स्वान रोड पर है। ये इलाका ब्रिस्बेन का सबअर्बन यानी उपनगरीय क्षेत्र है। 21 फरवरी की रात कुछ खालिस्तान समर्थकों ने कॉन्स्यूलेट पर हमला किया और यहां खालिस्तान का फ्लैग फेंक दिया।