Google Analytics Meta Pixel
विश्वभारती यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएगी BBC की डॉक्यूमेंट्री

विश्वभारती यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएगी BBC की डॉक्यूमेंट्री

पश्चिम बंगाल की विश्व भारती यूनविर्सिटी का गुरुवार को दीक्षांत समारोह है। जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कई इवेंट्स में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। इस बीच छात्रों के एक दल ने BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया द मोदी क्वेश्चन’ टेलीकास्ट करने का ऐलान किया है।

बोलपुर पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री टेलीकास्ट करने के लिए कोई परिमशन नहीं दी है। लेकिन स्टूडेंट्स इस ग्रुप ने इसका प्रचार करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते पुलिस ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी दी है।

वहीं बीरभूम भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष धुर्बा साहा ने कहा कि इस तरह की हरकत करना रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का अपमान है।

गुरुवार शाम को पहुंचेंगे राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री और केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री सुभाष सरकार गुरुवार की शाम 5 बजे बोलपुर-शांतिनिकेतन पहुंचेंगे। दीक्षांत समारोह का आयोजन शुक्रवार की सुबह होना है। स्टूडेंट्स ने डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए कैम्प्स के अंदर रतनपल्ली निमताला घाट को चुना है। शाम 6 बजे से इसकी शुरुआत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *