Google Analytics Meta Pixel
मलिकार्जुन खड़गे सहित कई नेता पहुंचे रायपुर

मलिकार्जुन खड़गे सहित कई नेता पहुंचे रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। इसमें शामिल होने राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी विमानतल पर नजर आए। इस अधिवेशन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी शामिल होंगे।

रायपुर पहुंचकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा – आज मैं छत्तीसगढ़ के इस पावन धरती पर आया हूं,पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष के नाते आया हूं मुझे काफी खुशी हो रही है। लेकिन दुख की बात यह कि जब मैं यहां पर अपने अधिवेशन में शामिल होने पहुंच रहा था, तो मेरे बहुत से कार्यकर्ताओं को और नेताओं को परेशान किया गया। हमारे कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा जी को अरेस्ट किया गया। असम की पुलिस आकर उनको गिरफ्तार करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *