अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। इनमें कुल 3 लोग मारे गए। हैरानी की बात ये रही कि ये दोनों घटनाएं एक-दूसरे से कनेक्टेड थीं। दरअसल, गुरुवार सुबह एक हमलावर 20 साल की युवती को गोली मारकर फरार हो गया।
इस घटना को कवर करने दो पत्रकार पहुंचे। इसी बीच हमलावर दोबारा आया और उसने पत्रकारों समेत एक मां-बेटी पर गोली चला दी। हमले में एक पत्रकार और 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।