माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं। अपनी इस यात्रा से पहले बिल गेट्स ने भारत को लेकर एक ब्लॉग लिखा है। जिसका टाइटल उन्होंने ‘गेट्स नोट्स’ रखा है। इस ब्लॉग में बिल गेट्स ने भारत की जमकर तारीफ की है।
दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि एक देश के तौर पर भारत भविष्य की उम्मीद देता है। भारत के पास इनोवेशन के एरिया में वर्ल्ड को लीड करने वाला विजन है, जो यह तय करता है कि जरूरत के हिसाब से दिक्कतों का सॉल्यूशन उसके लाखों नागरिकों तक पहुंच सके। भारत ने साबित कर दिया है कि वह बड़ी चुनौतियों से एक बार में निपट सकता है।
बिल गेट्स ने आगे लिखा कि देश ने पोलियो का उन्मूलन किया, HIV ट्रांसमिशन को कम किया, गरीबी को कम किया, शिशु मृत्यु दर में कटौती की और स्वच्छता और वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ाई। इतना ही न