Google Analytics Meta Pixel
फिर T-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारा भारत

फिर T-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल हारा भारत

भारतीय टीम को विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर हार झेलनी पड़ी। इस हार के साथ ही भारत का पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया। भारतीय टीम को 5 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में 5 रनों से हराया।

भारत टी-20 वर्ल्ड कप में चौथी बार सेमीफाइनल हारा है। पिछली बार टीम फाइनल में पहुंची थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम 7वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 5 खिताब जीते हैं।

केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 172 रन बनाए। बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान मेग लेनिंग ने नाबाद 49 रन बनाए। शिखा पांडेय ने दो विकेट लिए।​ दीप्ति शर्मा और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *