Google Analytics Meta Pixel
‘इसलिए मैं अपने साथ 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाता हूं’

‘इसलिए मैं अपने साथ 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाता हूं’

20 फरवरी को मुंबई के चेंबूर में एक कॉन्सर्ट के दौरान सोनू निगम के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। उन्हें चोट तो नहीं आई लेकिन उनके साथ में खड़े व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। अब इसी घटना पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन आया है।

उन्होंने इस घटना को दुखद और चौंकाने वाला बताया है। मीका का कहना है इन्हीं सब वजहों से वो नॉर्थ इंडिया में होने वाले शोज के लिए कम से कम 10 बॉडीगार्ड्स लेकर जाते हैं।

मुंबई में नहीं पड़ती सुरक्षा की जरूरत- मीका
मीका सिंह ने सोनू निगम के साथ हुई घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा, रिस्पेक्टेड सिंगर सोनू निगम के साथ मुंबई में अटैक की घटना काफी दुखद और चौंकाती है। इसके अलावा एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘जब मैं नॉर्दन-इंडिया में शोज करता हूं तो मेरे साथ कम से कम 10 बॉडीगॉर्ड्स होते हैं, लेकिन मुंबई में मेरे साथ कोई भी बॉडीगॉर्ड्स नहीं होता क्योंकि मुझे लगता है कि मुंबई सबसे सुंदर और सुरक्षित शहर है। हालांकि सोनू के साथ ये घटना मुंबई में ही हुई है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *