Google Analytics Meta Pixel
PAK फॉरेन मिनिस्ट्री को 15% खर्च घटाने का टारगेट:PM शाहबाज ने कहा- स्टाफ कम करें

PAK फॉरेन मिनिस्ट्री को 15% खर्च घटाने का टारगेट:PM शाहबाज ने कहा- स्टाफ कम करें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने खस्ताहाल इकोनॉमी को सुधारने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। शुरुआत फॉरेन मिनिस्ट्री से हुई है। विदेश मंत्रालय से खर्च में 15% की कटौती करने को कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ देशों में मौजूद एम्बेसीज को बंद किया जा सकता है। इसके अलावा स्टाफ कम करने और फिजूलखर्ची को सख्ती से रोकने के भी आदेश हैं।

सरकारी खर्च पर लगाम की तैयारी
‘जियो न्यूज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक- शाहबाज शरीफ सरकारी खर्च कम करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। इसकी शुरुआत विदेश मंत्रालय से की गई है। फॉरेन मिनिस्ट्री से कहा गया है कि कुछ फॉरेन मिशन्स (एम्बेसीज या कॉन्स्यूलेट्स) बंद किए जाएं। इसके अलावा इन मिशन्स में तैनात स्टाफ कम किया जाए और दूसरे गैर जरूरी खर्च कम किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *