Google Analytics Meta Pixel
विमेन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत के लिए युवी का कैंपेन

विमेन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत के लिए युवी का कैंपेन

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम टी-20 वर्ल्ड के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हरमनप्रीत के लिए एक कैंपेन शुरू किया है।

युवराज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिखाया कि क्रिकेट टीम कैप्टन सर्च करने पर सिर्फ रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या का नाम दिखता है। युवराज ने कहा कि हम इसे सुधारेंगे। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना भी युवराज की मुहिम से जुड़ चुके हैं। उन्होंने भी लोगों से इस मुहिम में जुड़ने की अपील की है।

हरमनप्रीत 4 मार्च से शुरू हो रहे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई की टीम से खेलती नजर आएंगी। मुंबई ने उन्हें 1.80 करोड़ रुपए में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 50 लाख रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *