शिवसेना के नाम और निशान विवाद में नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार का बयान आया है। पवार ने अपने बयान में इलेक्शन कमीशन (EC) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा- EC ने वही किया, जो सरकार चाहती थी। आयोग का दुरुपयोग किया गया है। हमने चुनाव आयोग का ऐसा फैसला कभी नहीं देखा। बालासाहेब ठाकरे ने अपने आखिरी दिनों में कहा था कि उनके बाद उद्धव ठाकरे को शिवसेना की जिम्मेदारी दी जाएगी।
वाजपेयी के समय ऐसा कभी नहीं हुआ
पवार ने आगे कहा कि एक विचारधारा और पार्टी देश में भाईचारे को खत्म कर रही है। अटल बिहारी वाजपेयी जब PM थे, तब देश की संस्था पर इस तरह का हमला नहीं हुआ था। नरेंद्र मोदी की सरकार देश की संस्था पर हमला कर रही है और राजनीतिक दल को काम नहीं करने दे रही है।