Google Analytics Meta Pixel
सरकार ने राज्यपाल को दी विदाई:माना रनवे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

सरकार ने राज्यपाल को दी विदाई:माना रनवे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया

राज्यपाल अनुसूईया उइके की मंगलवार काे छत्तीसगढ़ से विदाई हो गई। माना स्थित स्टेट हैंगर पर उनको विदा करने पूरी सरकार पहुंची। रनवे पर राज्य पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उन्हें हवाई जहाज तक छोड़ने पहुंचे। उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है। वे यहां से दिल्ली होकर मणिपुर के लिए रवाना हुई हैं।

राजभवन से विदा होकर राज्यपाल अनुसूईया उइके मंगलवार दोपहर बाद माना हवाई अड्‌डे पर पहुंचीं। यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवाई में सत्ता पक्ष, विपक्ष और नागरिक-पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अफसर उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल उइके को पुष्प गुच्छ भेंट किया। उनके बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा आदि ने शॉल देकर राज्यपाल को नई पारी की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *