Google Analytics Meta Pixel
एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्य नेता चुने गए:कार्यकारिणी की बैठक में फैसला-

एकनाथ शिंदे शिवसेना के मुख्य नेता चुने गए:कार्यकारिणी की बैठक में फैसला-

शिवसेना का नाम और निशान मिलने के बाद मंगलवार को शिवसेना (शिंदे गुट) कार्यकारिणी की पहली बैठक हुई। बैठक में एकनाथ शिंदे को शिवसेना का मुख्य नेता चुना गया। उन्हें पार्टी से जुड़े अहम फैसले लेने के अधिकार होंगे। हालांकि उन्हें शिवसेना प्रमुख नहीं कहा गया है। इसके क्या मायने है यह अभी पार्टी को ओर से स्पष्ट नहीं किया गया है

बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज फिर कहा कि हमें कोई संपत्ति नहीं चाहिए और हम कोई दावा नहीं करने वाले हैं। बैठक के बाद उद्योग मंत्री उदय सामंत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *