Google Analytics Meta Pixel
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया से

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 114 रन से हरा दिया। केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बना डाले। इंग्लिश ओपनर डैनी व्याट ने 59 और नेटली सीवर-ब्रंट ने 81 रन की नाबाद पारी खेली। 214 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 20 ओवर खेलकर 9 विकेट पर 99 रन ही बना सकी।

इस मैच के नतीजे के साथ ही तय हो गया कि इंडिया विमेंस टीम सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ग्रुप-2 के चार में से चार मैच जीतकर इंग्लैंड टॉप पर रहा। वहीं, भारत 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे नंबर पर रहा। इसलिए टीम का सामना ग्रुप-1 में पहले नंबर पर रहने वाली ऑस्ट्रेलियन टीम से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *