Google Analytics Meta Pixel
अब UPI से सिंगापुर में भी लेन-देन:QR कोड या मोबाइल नंबर से भेज सकेंगे पैसा

अब UPI से सिंगापुर में भी लेन-देन:QR कोड या मोबाइल नंबर से भेज सकेंगे पैसा

अब आप आसानी से बिना किसी परेशानी के UPI से सिंगापुर पैसे भेज और वहां से पैसे मंगवा भी सकेंगे। आज भारत और सिंगापुर के बीच क्रॉस-बार्डर पेमेंट कनेक्टिविटी की शुरुआत हुई है। इसके लिए UPI को सिंगापुर के पेनाऊ (PayNow) से जोड़ा गया है।

Gpay, फोनपे और पेटीएम जैसे UPI ऐप्स के जरिए सिंगापुर पैसा भेज सकेंगे। वहीं पेनाऊ के जरिए सिंगापुर से भारत पैसा भेजा जा सकेगा। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हसीन लूंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इसकी शुरुआत की।

मोबाइल नंबर और QR कोड के जरिए भेज सकेंगे पैसे
इस नई सुविधा के बाद अब दोनों देशों के लोग QR कोड या अपने बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए तुरंत (रियल टाइम) पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इस सुविधा का फायदा 24×7 मिलेगा। विदेश मंत्रालय के अनुसार 2022 में लगभग 6.5 लाख भारतीय सिंगापुर में रह रहे हैं। इसमें अनिवासी भारतीय और भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *