मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने लाहौर में खुले मंच से कह दिया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहे हैं। इस पर उनकी खूब तारीफ हो रही है। दरअसल, जावेद साहब पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित ‘फैज फेस्टिवल’ में पहुंचे थे। उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में यहां 17 से 19 फरवरी तक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जावेद अख्तर से प्रोग्राम में एक महिला ने पूछा- जावेद साहब! आप कई बार पाकिस्तान आ चुके हैं। वैसे मैं भी आपके घर जा चुकी हूं… क्योंकि 17 जनवरी आपकी और मेरी सालगिरह है और मैंने आपके घर खाना भी खाया है, लेकिन आपको याद नहीं होगा। जावेद बीच में महिला को टोककर पूछते हुए… मेरे घर पर था? लोग हंस पड़ते हैं। फिर महिला बोलती है- चलिए कोई बात नहीं।