Google Analytics Meta Pixel
100 करोड़ में बिका राज कपूर का फेमस बंगला

100 करोड़ में बिका राज कपूर का फेमस बंगला

बॉलीवुड के ‘शो मैन’ कहे जाने वाले एक्टर और प्रोड्यूसर राज कपूर का चेंबूर वाला बंगला बिक गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोदरेज ग्रुप ने इस आइकॉनिक बंगले को 100 करोड़ में खरीदा है। अब इस बंगले की जगह पर प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनेगा। जानकारी के मुताबिक ये बंगला करीब 1 एकड़ में फैला है। 2019 में मशहूर आरके स्टूडियो को भी गोदरेज ग्रुप ने खरीदा था।

बंगले से कई यादें जुड़ीं हैं – रणधीर कपूर
गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी गौरव पांडेय ने कपूर फैमिली का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि राज कपूर का आइकॉनिक बंगला अब उनके पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट के जरिए हम चेंबूर में अपनी स्थिति को और मजबूत करेंगे।

वहीं राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कहा, इस बंगले से हमारी कई सारी यादें हैं। हमारे परिवार के लिए इसका काफी महत्व है। हम उम्मीद करते हैं कि गोदरेज फैमिली इस समृद्ध विरासत को आगे ले जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *