Google Analytics Meta Pixel
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- मुल्क दिवालिया हुआ

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बोले- मुल्क दिवालिया हुआ

पाकिस्तान एक तरफ दिवालिया होने से बचने के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) से लोन मांग रहा है। दूसरी ओर शनिवार को देश के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान पहले ही दिवालिया चुका है। हम सब एक डिफॉल्ट हो चुके देश में रह रहे हैं। पाकिस्तान की आर्थिक तंगी को लेकर रक्षा मंत्री ने यहां तक कह दिया कि अब IMF भी हमारी मदद नहीं कर सकता है। हमें खुद ही इसका समाधान ढूंढना होगा।

नौकरशाही और नेताओं को जिम्मेदार ठहराया
रक्षा मंत्री ने देश के आर्थिक हालातों को लेकर नेताओं और नौकरशाही को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान का पालन नहीं किया गया। आसिफ ने इमरान की सरकार पर देश में आतंकियों को पनाह देने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल पहले आतंकियों को देश में बसाया गया, जबकि सरकार के आलोचकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *