गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) काउंसिल की बैठक में राज्यों को GST मुआवजा देने की घोषणा की गई। बैठक में राज्यों को जून के लिए कुल 16,982 करोड़ रुपए का फैसला लिया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शनिवार को काउंसिल की 49वीं बैठक हुई।
बैठक में राब (लिक्विड गुड) पर लगने वाले टैक्स में कटौती की गई है। इस GST की दर को 18% से घटाकर शून्य कर दिया गया। अगर यह प्री-पैकेज्ड और ले बलेड है, तो इस पर 5% की दर से टैक्स लगेगा। जीएसटी काउंसिल की बैठक में पेंसिल और शार्पनर पर GST की दरें घटाने का फैसला हुआ है। पेंसिल और शार्पनर पर GST दरें 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है।
जनवरी में 1,55,922 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन
जनवरी 2023 में 1,55,922 करोड़ रुपए का GST कलेक्शन हुआ। जनवरी में में लगातार 11वें महीने में 1.55 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का GST कलेक्शन हुआ है। वहीं बीते साल 2022 दिसंबर के महीने में 1,49,507 करोड़ रुपये का GST कलेक्शन रिकॉर्ड किया गया था।