Google Analytics Meta Pixel
विमेंस टी-20 वर्ल्ड-कप में 11 रन से हारा भारत

विमेंस टी-20 वर्ल्ड-कप में 11 रन से हारा भारत

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 में इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट इतिहास में इंग्लैंड की भारत पर छठी जीत है। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड पर एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे। 152 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 5 विकेट पर 140 रन ही बना सकी। भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 52 रन और रिचा घोष ने 47 रन बनाए।

नैटली सीवर रहीं प्लेयर ऑफ द मैच
पहली पारी में इंग्लैंड के लिए नैटली सीवर ब्रंट ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। उन्होंने दूसरी पारी में एक कैच और एक रन आउट भी किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। एमी जोन्स ने 40 और कप्तान हीथर नाइट ने 28 रन की पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया। भारत के लिए रेणुका सिंह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *