Google Analytics Meta Pixel
BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर IT रेड:कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

BBC के दिल्ली-मुंबई ऑफिस पर IT रेड:कांग्रेस ने कहा- अघोषित आपातकाल

BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर मंगलवार सुबह 11 बजे आयकर विभाग (IT) की टीम ने सर्वे शुरू किया। आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप है। BBC ने ट्वीट कर बताया- आयकर विभाग की टीम दिल्ली और मुंबई ऑफिस में मौजूद हैं। हम उन्हें पूरा सहयोग कर रहे हैं। सर्वे का काम अभी भी जारी है। ऑफिस में काम भी शुरू हो गया है।

इधर, कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इस कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। कांग्रेस के बयान पर भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इंदिरा गांधी का 52 साल पुराना वाकया याद दिलाया। भाटिया ने कहा- कांग्रेस शायद भूल रही है कि 1970 में इंदिरा गांधी ने एक डॉक्यूमेंट्री को लेकर BBC पर बैन लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *