Google Analytics Meta Pixel
भारतीय मूल की निकी लड़ेंगी US प्रेसिडेंट कैंडिडेट इलेक्शन

भारतीय मूल की निकी लड़ेंगी US प्रेसिडेंट कैंडिडेट इलेक्शन

भारतीय मूल की निकी हेली 2024 में रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बन सकती हैं। मंगलवार को निकी ने एक वीडियो मैसेज जारी किया। इसमें ऐलान किया कि वो राष्ट्रपति बनने की रेस में शामिल हो रही हैं।

51 साल की निम्रता निकी रंधावा हेली रिपब्लिकन पार्टी की मेंबर हैं और साउथ कैरोलिना स्टेट की गवर्नर रह चुकी हैं। निकी ने कहा- मैं निकी हेली हूं और प्रेसिडेंट की रेस में शामिल हो रही हूं।

निकी को रिपब्लिकन पार्टी का प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट बनने से पहले दो फेज का इलेक्शन जीतना होगा। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वो 2024 में कैंडिडेट बनना चाहते हैं। कुछ और लोग भी रेस में शामिल हो सकते हैं। बहरहाल माना यही जा रहा है मुख्य मुकाबला ट्रम्प और हेली के बीच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *