Google Analytics Meta Pixel
लगान एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन:एक साल से थी सांस की बीमारी

लगान एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन:एक साल से थी सांस की बीमारी

मंगलवार को सीनियर एक्टर जावेद खान अमरोही का निधन हो गया। 60 की उम्र में उन्होंने मुंबई सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में आखिरी सांस ली। जावेद लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे, वहीं पिछले एक साल से बेड रेस्ट पर थे। उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे।

जावेद के निधन की खबर चंद्रकांता एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा ने अपने फेसबुक हैंडल पर दी। बाद 14 फरवरी की शाम ही उन्हें ओशिवारा कब्रिस्तान में दफनाया गया।

छोटे-छोटे रोल्स में दी दमदार परफॉर्मेंस
मुंबई में जन्में जावेद खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन सपोर्टिंग और कैमियो किए थे। जावेद खान टीवी और सिनेमा जगत का जाना माना चेहरा थे। उन्होंने एकेडमी अवार्ड नॉमिनेट फिल्म लगान में भी सपोर्टिंग रोल निभाया था। इसके अलावा उन्हें चक दे इंडिया, अंदाज अपना अपना समेत कई फिल्मों के लिए खूब सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *