Google Analytics Meta Pixel
दूसरे टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर फिट:टीम स्क्वाड में फिर शामिल हुए

दूसरे टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर फिट:टीम स्क्वाड में फिर शामिल हुए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट खेला जाना है। भारत के मिडिल आर्डर बैटर श्रेयस अय्यर ने अपनी पीठ की चोट के बाद NCA में अपना रिहैब पूरा कर लिया है। वे दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड में शामिल हो गए है। मंगलवार शाम BCCI ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, बुमराह अब भी बाहर है। भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़ते ले चुकी है।

अय्यर बैक इंजरी वजह से टीम से बाहर थे
अय्यर बैक इंजरी की वजह से एक महीने से टीम से बाहर थे। वह रिहैब से गुजर रहे थे। अय्यर ने बेंगलुरू में NCA में रिहैबिलिटेशन के कुछ वीडियो पोस्ट किये थे, जिसमें वह ट्रेनर एस रजनीकांत के साथ थे। अय्यर स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग ट्रेनिंग कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *