Google Analytics Meta Pixel
एक ही गाड़ी में बैठे बाबा और दाऊ:सरगुजा में एक साथ दिखें मुख्यमंत्री भूपेश और सिंहदेव

एक ही गाड़ी में बैठे बाबा और दाऊ:सरगुजा में एक साथ दिखें मुख्यमंत्री भूपेश और सिंहदेव

लंबे असरे बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा क्षेत्र में एक साथ दिखे। मौका था प्रदेश के पहले वित्त मंत्री डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा के अनावरण का। बैकुंठपुर में आयोजन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री बघेल, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को भी अपनी ही कार में साथ लेकर अनावरण स्थल पहुंचे थे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम भी रहे।

मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और मंत्रियों ने कोरिया के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के घड़ी चौक पर डॉ. रामचंद्र सिंहदेव की प्रतिमा का अनावरण किया। इस चौक को स्वर्गीय सिंहदेव को ही समर्पित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, कोरिया कुमार के चिंतन के केंद्र में छत्तीसगढ़ और कोरिया हमेशा से रहा और यहां के विकास के बारे में वे हमेशा चर्चा करते रहे। डॉ. सिंहदेव ने भले ही राजपरिवार में जन्म लिया पर उन्होंने एक फकीर का जीवन जिया। उनका जीवन बेहद सादगीपूर्ण रहा। वे आजीवन मितव्ययी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *