Google Analytics Meta Pixel
एअर इंडिया ने 470 विमानों की डील पक्की की:एयरबस से 250, बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट खरीदेगा

एअर इंडिया ने 470 विमानों की डील पक्की की:एयरबस से 250, बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट खरीदेगा

एअर इंडिया ने मंगलवार को 470 विमानों के ऑर्डर के साथ दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी एविएशन डील फाइनल कर ली। इसके लिए उसने फ्रेंच कंपनी एयरबस और अमेरिकी कंपनी बोइंग से सौदा किया है। एअर इंडिया को एयरबस 250 और बोइंग 220 विमान देगा। एयरबस इसी साल के अंत तक विमानों की डिलीवरी भी शुरू कर देगी। दोनों डील करीब 11.11 लाख करोड़ की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरबस के साथ हुई डील करीब 100 अरब डॉलर की है। इसके तहत 40 वाइड बॉडी A350 एयरक्राफ्ट, 210 नैरोबॉडी सिंगल-आइजल A320 नियोस एयरक्राफ्ट मिलेंगे। वहीं बोइंग से हुई डील 34 अरब डॉलर की है। इसके तहत एअर इंडिया को 190 B737 मैक्स विमान, 20 B787 विमान और 10 B777 एक्स विमान की डिलीवरी होगी।

इसके अलावा एयर इंडिया के पास बोइंग से 70 और विमान खरीदने का विकल्प है, जिससे सौदे का कुल बजट 45.9 अरब डॉलर हो जाएगा। यानी 3.80 लाख करोड़ रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *