कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी का पहला वीडियो सामने आ गया है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं और एक दूसरे को कॉम्प्लिमेंट देते नजर आए।
वरमाला पहनाने के बाद दोनों एक दूसरे को किस करते भी दिखाई दिए। कियारा स्टेज की तरफ जाते हुए डांस भी कर रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में शेरशाह का गाना ‘ढोला नी आया’ चल रहा है।
कियारा ने शेयर की वीडियो
कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने शादी की डेट भी लिखी है। वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि दोनों की जोड़ी सबसे खूबसूरत लग रही है।