Google Analytics Meta Pixel
पुतिन से छीना जाएगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

पुतिन से छीना जाएगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने 8 फरवरी को देर रात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की। इसके बाद वो गुरुवार को यूरोप की सबसे बड़ी संसद ईयू की पार्लियामेंट में भाषण देने के लिए जेलेंस्की को अपने साथ प्लेन से लेकर गए।

इन दोनों घटनाओं के अगले ही दिन शुक्रवार को मैक्रों ने कहा, “मैं पुतिन को दिया फ्रांस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान छीन सकता हूं। बस उसके लिए सही समय का इंतजार कर रहा हूं।” दरअसल यूक्रेन जंग से काफी समय पहले साल 2006 में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक्स चिराक ने पुतिन को फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान लीजन ऑफ ऑनर दिया था। जंग के बाद से फ्रांस के लोग इसे पुतिन से वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *