Google Analytics Meta Pixel
महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से

महिला टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज आज से

महिला टी-20 वर्ल्ड कप के 8वें एडिशन की शुरुआत आज से साउथ अफ्रीका में होने जा रही है। मेजबान साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच रात 10:30 बजे से पहला मुकाबला खेला जाएगा। इंडियन विमेंस टीम अपना पहला मैच 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से खेलेगी।

10 टीमों का टूर्नामेंट 17 दिन तक चलेगा। आगे स्टोरी में हम टूर्नामेंट की टीमें, टाइमिंग और शेड्यूल से लेकर सभी जरूरी बातें जानेंगे। साथ ही टूर्नामेंट के कुछ अहम रिकॉर्ड्स भी देखेंगे।

17 दिन में होंगे 23 मैच
इस बार 17 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमों को 5-5 के 2 अगल ग्रुपों में बांटा गया है। 21 फरवरी तक 10 टीमों के बीच ग्रुप स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के कुछ मुकाबले शाम 6:30 और कुछ रात 10:30 बजे से शुरू होंगे।

दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। 23 और 24 फरवरी को दोनों सेमीफाइनल के बाद 26 फरवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स मैदान 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *