Google Analytics Meta Pixel
टिक टॉक ने इंडिया के पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाला, याहू 20% एम्प्लॉइज को बाहर करेगी

टिक टॉक ने इंडिया के पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाला, याहू 20% एम्प्लॉइज को बाहर करेगी

गूगल-अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों के बाद अब टिक टॉक और याहू ने भी छंटनी की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टिक टॉक ने इंडिया में 40 एम्प्लॉइज के अपने पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। इतना ही नहीं कंपनी ने सभी एम्प्लॉइज को पिंक स्लिप भी दे दी है।

टिकटॉक को 3 साल पहले इंडिया में किया गया था बैन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइट डांस की सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक के इंडिया ऑफिस के एम्प्लॉइज ज्यादातर ब्राजील और दुबई के मार्केट के लिए काम कर रहे थे। टिक टॉक का यह फैसला कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि करीब 3 साल पहले टिकटॉक को इंडिया में बैन कर दिया गया था।

निकाले गए एम्प्लॉइज को 9 महीने की सैलरी देगी टिक टॉक
टिक टॉक ने एम्प्लॉइज को बताया है कि 28 फरवरी को कंपनी में उनका आखिरी दिन होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने यह भी कहा है कि निकाले गए एम्प्लॉइज को 9 महीने की सैलरी (सेवरेंस पे) भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *