Google Analytics Meta Pixel
शहजादा का प्रमोशन करने निकले कार्तिक आर्यन- कृति सेनन

शहजादा का प्रमोशन करने निकले कार्तिक आर्यन- कृति सेनन

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल को उनके परिवार के साथ आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अर्जुन के साथ उनके गर्लफ्रेंड गैब्रिएला और बेटे अरिक रामपाल दिखाई दे रहे हैं। एयरपोर्ट लुक की बात करें तो अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में हमेशा की तरह काफी हैंडसम लग रहे हैं, लेकिन उनसे ज्यादा उनके बेटे का लुक फैंस को पसंद आ रहा है। अरिक पैपराजी के सामने थोड़े से शर्माते हुए नजर आए, लेकिन उनकी क्यूटनेस और उनका हेयर स्टाइल ने फैंस का दिल जीत लिया।

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन भी एयरपोर्ट पर नजर आए। दरअसल, दोनों स्टार्स इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म शहजादा का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हालांकि, दोनों को अलग-अलग स्पॉट किया गया। इसी बीच कार्तिक आज मस्ती के मूड में नजर आए। कार्तिक ने एयरपोर्ट पर एक मीडिया पर्सन के साथ डांस भी किया और फैंस के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई, तो वहीं कृति ने एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में एंट्री मारी। इनके अलावा राशि खन्ना और श्रिया सरन भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *