सौराष्ट्र की टीम ने रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में पंजाब को 71 रन से हरा दिया है। चारों पारियों में अहम योगदान देने वाले पार्थ भट प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस जीत के साथ टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। इनके अलावा मध्य प्रदेश और बंगाल की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं।
पंजाब को थी 200 रनों की जरूरत
पांचवें और आखिरी दिन पंजाब को 200 रनों की जरूरत थी। लेकिन, उनके 5 ही विकेट बचे थे। सौराष्ट्र ने 128 रनों पर ही पंजाब के बाकी विकेट लिए और मैच जीत गए। अब सेमीफाइनल में उनका सामना कर्नाटक से होगा।