Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट, -79 डिग्री पहुंचा तापमान

अमेरिका में आर्कटिक ब्लास्ट, -79 डिग्री पहुंचा तापमान

अमेरिका में शुक्रवार को ठंड के चलते आर्कटिक ब्लास्ट हो गया, जिससे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई। न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में टेम्परेचर -79 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

घटते तापमान को देखते हुए न्यूयॉर्क सहित न्यू इंग्लैंड के मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, रोड आईलैंड, न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट और मेन में करीब 16 मिलियन लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल वर्मोंट में तापमान -26 डिग्री सेल्सियस है।

वहीं, मेन राज्य में 1981 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है। यहां पारा -24 डिग्री पहुंच गया है। राज्य में लोगों के लिए 150 शेल्टर खोले गए हैं। पूरे क्षेत्र में ठंड के चलते सभी ईवेंट्स कैंसिल कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *