Google Analytics Meta Pixel
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या:भुवनेश्वर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की गोली मारकर हत्या:भुवनेश्वर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें दोपहर 1 बजे झाड़सुगड़ा के ब्रजराजनगर में एक ASI ने गोली मार दी थी। दास को सीने में दो गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें एयरलिफ्ट करके इलाज के लिए भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल लाया गया था। घटना के करीब 7 घंटे बाद इलाज के दौरान दास की मौत हो गई।

घटना के दौरान मंत्री ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। कार की अगली सीट पर बैठे दास अपने समर्थकों से मिलने के लिए जैसे ही नीचे उतरे ASI ने उनके सीने में दो गोली दाग दी। खून से लथपथ दास कार के पास ही गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ा और एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के CM नवीन पटनायक ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *