Google Analytics Meta Pixel
जर्मनी तीसरी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन:बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

जर्मनी तीसरी बार बना हॉकी वर्ल्ड चैंपियन:बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

जर्मनी ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का खिताब जीत लिया है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में हराया। 60 मिनट के बाद दोनों टीमें 3-3 के स्कोर पर बराबर रही थी, लेकिन शूटआउट में जर्मनी ने 5-4 से मुकाबला जीत लिया।

फाइनल से पहले नीदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच थर्ड प्लेस मैच खेला गया। नीदरलैंड ने इस मैच को 3-1 से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

बेल्जियम ने बनाई शुरुआती बढ़त
मैच शुरू होने के 9वें मिनट में ही बेल्जियम के वान ऑबेल फ्लोरेंट ने गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। 10वें मिनट में ही कोसिनस टेंगाय ने गोल कर बेल्जियम को 2-0 की बढ़त दिला दी। जर्मनी के वेलेन निकलास ने दूसरे क्वार्टर के 28वें मिनट में गोल दागकर स्कोर लाइन 2-1 कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *